Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ

आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्य भवन से किया इस मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नागरिक अस्पताल में हुआ सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल गोयल ने बताया कि अब 3 लाख तक की पारिवारिक आमदनी वाला परिवार एक मात्र फीस देकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है।

डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि आयुष्मान मेल हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर लगेंगे। चिरायु योजना के तहत जिले में अभी तक 69 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 1 लाख 52 हजार अंतोदय परिवारों के चार लाख 52 हजार 351 लाभार्थी सीधे लाभान्वित होंगे। पिछले 5 वर्षों के दौरान जिला के 31790 लोगों ने इस सेवा के अंतर्गत सीधा लाभ उठाया है। जिसमें लगभग 38 करोड रुपए सरकार द्वारा बहन किया गया है। सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 16 प्राइवेट और 11 सरकारी संस्थाओं को अधिकृत किया गया है।

Exit mobile version