Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर: संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या; सिर पर ईंट से वार कर बाइक सवार फरार

August 5, 2026

यमुनानगर: संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या; सिर पर ईंट से वार कर बाइक सवार फरार

यमुनानगर : शहर के संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर की सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और एसपी कमलदीप गोयल मौके पर पहुंचे। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार भगवानगढ़ निवासी 51 वर्षीय शिवकुमार प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे।

वह मोबाइल पर बात करते हुए संतपुरा गुरुद्वारा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक उनकी गतिविधियों पर नजर रखे रहे थे, मौका मिलते ही शिवकुमार के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

एसपी कमलदीप गोयल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की सीआईए, थाना पुलिस और अन्य विशेष टीमें आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें