Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एसवाईएल नहर को लेकर अदालत के फैसले का सम्मान करे पंजाब: खट्टर

October 7, 2023

एसवाईएल नहर को लेकर अदालत के फैसले का सम्मान करे पंजाब: खट्टर

नयी दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि सतलुज यमुना सम्पर्क (एसवाईएल) नहर बनाने को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला स्पष्ट है और पंजाब को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। खट्टर ने शनिवार को यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय महिला पत्रकारों से संवाद के दौरान एक सवाल पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नहर का निर्माण करना और जल बंटवारा अलग-अलग विषय हैं।

उच्चतम न्यायालय का एसवाईएल निर्माण को लेकर फैसला स्पष्ट है तथा ऐसे में यह पंजाब सरकार का दायित्व है कि वह नहर निर्माण सम्बंधी इस फैसले का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी(आप) और पंजाब इस पार्टी की सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जब हरियाणा जाएंगे तो उन्हें एसवाईएल मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना ही होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें