यमुनानगर : गत् सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण खंड जगाधरी के गांव रजपुरा में करीब 80 एकड़ में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि फसल पकने के करीब थी, लेकिन तेज बारिश और तेज हवाओं ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने प्रशासन से रोष जताते हुए कहा कि गांव में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पहले भी गेहूं की फसल को नुकसान उठाना पड़ा था।
इसके बावजूद जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि खेती पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनकी मेहनत की लागत तक वसूल नहीं हो पा रही। कई किसानों को परिवार का गुजारा चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। पीडि़त किसान जसबीर सिंह, पवित्र सिंह, बलबीर सिंह, गुरविंदर सिंह और अमरजीत सिंह सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित खेतों का शीघ्र निरीक्षण करवाकर फसल के नुकसान का आकलन किया जाए तथा नियमानुसार किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी हरदेव सिंह रजपुरा ने भी प्रशासन से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लिया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, ऐसे में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...