Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

UHBVN कार्यालय बलदेवनगर में 20 को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

February 17, 2023

UHBVN कार्यालय बलदेवनगर में 20 को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

अंबाला: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अंबाला शहर के अधीक्षक अंभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 20 फरवरी 2023 को प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन कुरूक्षेत्र के अध्यक्ष राकेश कुमार खन्ना करेंगे।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वी के बरनवाल ने बताया कि बैठक में बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीयअधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है,  ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। उपायुक्त प्रियंका सोनी ने शुक्र वार को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अम्बाला द्वितीय, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, पंचायती राज विभाग, जिला मत्स्य कार्यालय व मीडिया सैंटर का औचक निरीक्षण किया।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें