Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : नाबालिग से बनाए संबंध, कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh crime news

सिरसा। महिला पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने और बाद में गर्भपात कराने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दे रहा था शादी करने का झांसा

इस आरोप में पकड़ा गया आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ पांडू निवासी अमृतसर खुर्द तहसील ऐलनाबाद के रूप में हुई है। इस संबंध में महिला उप निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला अधिवक्ता और महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उसके पिता का परिचित था और उसका उनके घर आना-जाना था. आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा दिया और करीब ढाई वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

किसी और से कर लिया था विवाह

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वो गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने दवाई दिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया. आरोपी लगातार उसे शादी का भरोसा देता रहा और किसी को भी घटना के बारे में न बताने के लिए कहता रहा। बाद में 25 अप्रैल 2026 को आरोपी ने किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच के बाद लीगल एडवाइजर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version