Site icon Dainik Savera Times

पंचकूला के रिटायर जज ने रेलवे ट्रैक पर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

पंचकूला: पंचकूला कोर्ट से रिटायर सेशन जज रविंद्र कुमार कश्यप ने कुरुक्षेत्र के शाहबाद के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 9 जनवरी को सुबह 6 बजे वह सेक्टर 26 के हर्बल पार्क में सैर करने के लिए निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें काफी खोजा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

[फिर उनके बेटे निपुण कश्यप ने सेक्टर 25 पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। चौकी इंचार्ज सुनीता ने बताया कि शिकायत के अनुसार, रिटायर जज ने काले रंग की जैकेट और लोअर पहन रखा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू की।

10 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि शाहबाद के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी है। जांच में पुष्टि हुई कि यह रिटायर जज आर.के. कश्यप हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्य घटना से गहरे सदमे में हैं। वे समझ नहीं पा रहे कि ऐसा क्या कारण था, जिसकी वजह से आर.के. कश्यप ने यह कठोर कदम उठाया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में UIDAI ने जारी किए आदेश: 30 सितंबर तक मुफ़्त रहेगा आधार अपडेट

Exit mobile version