Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी : लिव-इन पार्टनर ने की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2025

रेवाड़ी : लिव-इन पार्टनर ने की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी। शहर के बावल रोड स्थित चांदपुर की ढाणी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की पांच वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के प्रेमी रोशन ने बच्ची को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। बच्ची मां के पास जाने की जिद कर रही थी, इसी दौरान वारदात हुई।

जानकारी के अनुसार, बिहार के मोतीहारी जिले के रघुनाथपुरा निवासी रोशन करीब एक माह पहले अपने पड़ोसी गांव दिलावलपुर की एक महिला और उसकी बेटी के साथ घर छोड़कर यहां किराए के मकान में रहने आया था। 13 सितंबर को महिला ने सोने का हार दिलाने की जिद की। पैसे न होने के कारण रोशन ने इंकार किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। नाराज महिला रेलवे स्टेशन चली गई, जबकि रोशन अकेले ही कमरे पर लौट आया।

कमरे पर बच्ची लगातार मां के पास जाने की जिद में रो रही थी। रोशन ने पहले उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर डंडे से पिटाई कर दी और गुस्से में जमीन पर पटक दिया। चोट लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी कमरा बंद करके फरार हो गया।

कमरे से बरामद हुआ डंडा

पड़ोसियों को जब महिला ने घटना की जानकारी दी तो मकान मालिक मौके पर पहुंचा। कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शव सड़ चुका था और घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें