Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में घने कोहरे में कारण रोडवेज बस और डंपर की टक्कर, अचानक ब्रेक लगाने से यात्रियों को आई चोटें, चालक ने कहा कोहरे के कारण नहीं दिखा डंपर, अचानक आया सामने

January 3, 2025

हिसार में घने कोहरे में कारण रोडवेज बस और डंपर की टक्कर, अचानक ब्रेक लगाने से यात्रियों को आई चोटें, चालक ने कहा कोहरे के कारण नहीं दिखा डंपर, अचानक आया सामने

हिसार में कोहरे की धुंध के चलते हरियाणा रोडवेज बस एक डंपर से टकरा गई। हादसे में यात्रियों को हल्की छोटे आई, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उपचार के बाद उन्हें तुरंत डिस्चार्ज भी कर दिया गया। किसी यात्री को जान का नुकसान नहीं हुआ है। बस में कुल 70 यात्री सवार थे।

 

यात्री से पूछताछ करने पर जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे के कारण धुंध ज्यादा दी। कुछ भी देख पाना मुश्किल था। ऐसे में एक होटल से डंपर सामने आ गया। कोहरे में दूर से डंपर दिख नहीं रहा था। जब वह पास आ गया तो संतुलन बनाना मुश्किल हो गया। इसे में चालक का कंट्रोल नहीं हुआ और बस डंपर से जा टकराई। टक्कर के कारण बस का आगे का दरवाजा अटक गया। जिस कारण बस में भगदड़ मच गई।

 

बहुत कोशिशों के बाद दरवाजे को बाहर से धक्का देकर खोला गया। भगदड़ मचने के कारण भी यात्रियों को चोटें लगी है। हादसा हिसार–चंडीगढ़ हाइवे पर बरवाला रोड पर स्थित खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के पास हुआ था। हरियाणा रोडवेज बस साहू गांव से सुबह सवा 8 बजे हिसार के लिए निकली थीं। कोहरे के कारण कुछ दिख नहीं रहा था। जिस कारण हादसा हो गया।

 

चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक डंपर सामने आ गया। जिसे अचानक देखकर पहले तो वह घबरा गया लेकिन उसने ब्रेक लगाने की कोशिश भी की। तब तक बस डंपर से टकरा गई थी।अचानक ब्रेक लगाने से सवारियों को झटका लगा, जिसके कारण कुछ को चोट भी लग गई। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचकर उनका इलाज करवाया गया है। जिसके बाद यात्रियों को छुट्टी भी दे दी गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें