Site icon Dainik Savera Times

हिसार में यूको बैंक में हुई लूट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हिसार: दिखाई दे रही ये तस्वीरें हिसार की छोटी सातरोड के यूको बैंक की हैं। जहां दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि लुटेरे बुलेट बाइक पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम दे गए। वारदात कैमरे में कैद हो गई है। लूटा गया कैश 50 हजार था। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे दो युवक बैंक में घुसते हैं जिनमें से एक के पास हाथ में पिस्टल हैं जो वो मैनेजर के ऊपर ताने हुए हैं। तो वहीं दूसरा बदमाश कैश इकट्ठा करता हैंऔर फिर दोनो मौके से फरार हो जाते हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मोके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version