Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत दो घायल

यमुनानगर साढौरा। बुधवार देर रात गांव सादिकपुर के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में गांव सरावां का युवक कर्ण सिंह की मौके पर मौत हो गई। कार में उसके साथ दो अन्य युवक भी सवार थे।

ये भी पढ़ें: बहादुरगढ़ का AQI खतरनाक स्तर पर, पराली पर सख्त कार्रवाई तेज

कार में गुरविंदर उर्फ गुरि और चालक जसदीप मौजूद थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एमएम मुलाना अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार तीनों युवक किसी काम से लौट रहे थे। सादिकपुर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन तेज रफ्तार में था, इसलिए टक्कर बेहद जोरदार हुई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक अंदर फंस गए।

इलाके के लोग शोर सुनकर बाहर निकले। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को फोन किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को हटवाकर घटनास्थल की जांच की।

कर्ण सिंह की मौत से सरावां गांव में मातम फैल गया। गांव के लोग मृतक के परिवार के साथ पहुंचे। उधर, गुरविंदर और जसदीप की हालत पर परिजन बेहद चिंतित हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगी हैं और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: डबवाली में स्कार्पियो से सवा करोड़ का चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Exit mobile version