Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सालवन गांव में हादसा: ट्यूबवेल से करंट लगने पर किसान की मौत

September 6, 2025

सालवन गांव में हादसा: ट्यूबवेल से करंट लगने पर किसान की मौत

करनाल। गांव सालवन में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान राजपाल (54) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके चाचा राजपाल सुबह करीब 10 बजे पशुओं के लिए चारा लेने खेत गए थे। इस दौरान जब वह ट्यूबवेल के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर गिर पड़े।

परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर असंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस जांच अधिकारी किताब सिंह ने बताया कि किसान की मौत करंट लगने से हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें