Site icon Dainik Savera Times

जिला स्तरीय रंगमंच कार्यशाला में स्कूली बच्चों ने दिखाए Talent, जिम्नास्टिक से लेकर संगीत तक से मोह लिया मन

पलवल, शिक्षा विभाग हरियाणा के सौजन्य व भारतीय रंगमंच विभाग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और नाट्य गृहम के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल में 10 दिवसीय जिला स्तरीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में बच्चों ने रागनी जिम्नास्टिक, नृत्य, संगीत आदि प्रतिभाएं दिखाई। इस रंगमंच कार्यशाला का मार्गदर्शन व अध्यक्षता पंजाब विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर की चेयरपर्सन प्रोफेसर नवदीप कौर कर रही हैं।

रंगमंच कार्यशाला में आए प्रतिभागी छवि ने बताया कि इस कार्यशाला में बच्चों को अनेक गतिविधियां करवाई जा रही है जिनमें नृत्य,संगीत,नाटक मंचन सहित विधाऐं करवाई गई है। इस तरह के आयोजन से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और अपने विचारों को सही ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रत्येक स्कूलों में आयोजित होने चाहिए।

 

 

 

 

Exit mobile version