Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल वैन ने सड़क किनारे बाइक पर खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत

May 1, 2025

स्कूल वैन ने सड़क किनारे बाइक पर खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत

यमुनानगर: गांव सुघ माजरी के पास स्कूल वैन ने सडक किनारे बाइक पर खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव सुघ माजरी निवासी आफताब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। बुधवार को दोपहर दो बजे वह अपने चाचा के लडके अरमान के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जगाधरी जा रहा था। बाइक को वह चला रहा था जबकि उसके चाचा का लडका अरमान पीछे बैठा था। गांव के पास ही वह मोटरसाइकिल को साइड में लगाकर नाई की दुकान पर चला गया।

जबकि उसके चाचा के लडका अरमान बाइक पर ही बैठा रहा। इस दौरान गांव अमादलपुर की तरफ से एक स्कूल वैन आई। स्कूल वैन चालक ने लापरवाही से वैन चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी मोटरसाइकिल को मार दी। टक्कर लगने से अरमान नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक स्कूल की वैन में फंस गई। कुछ देर चलने के बाद स्कूल वैन चालक ने वैन को रोक लिया। इसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उसने अपने भाई अरमान को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान अरमान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: तेलंगानाः Wife ने अबॉर्शन करवाने से किया मना… स्विमिंग पूल में दो बेटियों सहित पत्नी को डुबो कर मार डाला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें