Site icon Dainik Savera Times

न्यूजीलैंड में घूमाने के बहाने SDM को लगाया 2 लाख का चूना, देखिए कैसे Travel Agent ने SDM को फंसाया

जींद: जींद में एसडीएम पंकज आईएएस को न्यूजीलैंड में घूमाने का हवाला दे फरीदाबाद के एक ट्रैवल एजेंट ने दो लाख 81 हजार रुपए हड़प लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसडीएम पंकज की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जींद की डीसी कॉलोनी में रहने वाले एसडीएम पंकज ने बताया कि फरीदाबाद निवासी लवीश जैन ट्रैवल एजेंट का काम करता है। रिमी ट्रैवल के माध्यम से वह हवाई टिकट बुक भी करवाता है। लवीश जैन ने उससे न्यूजीलैंड की यात्रा के लिए खाते में दो लाख 81 हजार रुपए डलवा लिए और जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कर यात्रा पर भेजने की बात कही है।

Exit mobile version