Site icon Dainik Savera Times

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रलय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के लिए वर्ष 2022- 23 का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार वर्ष 2022-23 में देश में कुल बागवानी उत्पादन रिकार्ड 351.92 मिलियन टन होने का अनुमान है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में खाद्यान्न के साथ ही बागवानी का भी लगातार रिकार्ड उत्पादन हो रहा है, जो हमारे किसान भाइयों-बहनों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता तथा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है। मंत्री तोमर ने इसके लिए बागवानी किसानों व वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।

Exit mobile version