कुरुक्षेत्र। Second Student Hanged Himself एनआईटी के छात्रावास नंबर आठ के कमरा नंबर 352 में एक छात्र प्रियांशु ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 22 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग के छात्र ने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में संस्थान का कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
2 अप्रैल को एक और ने लगाया था फंदा
2 अप्रैल को ही एक और छात्र ने संस्थान के इसी छात्रावास में फंदा लगा लिया था। यह छात्र पवन कुमार नूह का रहने वाला था। अभी इस मामले की जांच पूरी हो भी नहीं पाई की नई घटना सामने आ गई है। पुलिस की टीम रात को ही हॉस्टल पहुंची और सबको कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया। मृतक छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया।
आठ दिन में दूसरे छात्र ने लगाया फंदा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड ग्रेड पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि फिलहाल छात्रा से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और उसने यह कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। जानकारी के अनुसार, छात्र सिरसा के शेरपुरा का रहने वाला है जो बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। इससे पहले 31 मार्च को ही संस्थान के एक और छात्र, नूंह निवासी पवन ने भी संस्थान के इसी छात्रावास में फंदा लगा लिया था। उस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है। जिस कमरे में प्रियांशु ने आत्महत्या की और जिस कमरे में पवन ने आत्महत्या की, दोनों ऊपर नीचे है।
Also Read : बैंक घोटाले में दो Senior IAS सस्पेंड
Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी
Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

