Site icon Dainik Savera Times

आत्मनिर्भर हरियाणा, नए भारत के निर्माण का संकल्प लें हरियाणावासी: दत्तात्रेय

रोहतक : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को नमन करते प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते आह्वान किया कि वे महान सांस्कृतिक परम्पराओं, उच्च नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर चलते हुए खुशहाल एवं आत्म निर्भर हरियाणा तथा नया भारतवर्ष बनाने का संकल्प लें। राज्यपाल दत्तात्रेय ने यहां राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थितगण को सम्बोधित करते यह बात कही। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए। वहीं जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज रोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में रोहतक के योगदान का जिR करते हुए कहा कि इस आंदोलन में लगभग चार सौ लोगों ने गिरफ्तारियां दी थी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर गर्व महसूस कर रहा है। साथ ही हम शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, परंतु उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति कृतज्ञता अवश्य जता सकते है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। राज्यपाल ने आत्मनिर्भर हरियाणा और नए भारत के निर्माण का संकल्प लेने का भी लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के परिजनों के अलाव विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महानुभवों को भी सम्मानित किया। यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक पीके अग्रावल, रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य, मेयर मनमोहन गोयल, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण, एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, पीजीआईएमएस की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, कुलपति गजेंद्र चौहान, मोहन कृष्णा, बीए भानू शंकर, अमरजीत सिंह, बी शिव शंकर, अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक गायत्री अहलावत, नगराधीश मुकुंद तंवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, अजय बंसल, तहसीलदार मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version