Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैलजा हमारी सम्मानित नेता, उनके विरुद्ध टिप्पणी करने वालों का कांग्रेस में नहीं कोई स्थान : Hooda

September 17, 2024

सैलजा हमारी सम्मानित नेता, उनके विरुद्ध टिप्पणी करने वालों का कांग्रेस में नहीं कोई स्थान : Hooda

रोहतक: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा हमारी बहन हैं और कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं। कोई भी कांग्रेस का नेता या कार्यकत्र्ता उनके बारे में गलत टिप्पणी नहीं कर सकता। उनके विरुद्ध बोलने वाले लोगों का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोगों के हाथ मोबाइल है और लोगों को मैन्युपुलेट करके कुछ भी बुलवाया जा सकता है, लेकिन ऐसी मानसिकता का समाज या राजनीति में कोई स्थान नहीं है। विरोधी दल जानबूझकर समाज को बांटने वाली साजिशें रच रहे हैं, लेकिन हरियाणा का समाज किसी की चाल फंसकर जात-पात में नहीं बंटने वाला। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी एकजुट होकर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और पूरे हरियाणा में एक ही नारा गूंज रहा है न जात पर-ना पात पर, बटन दबेगा हाथ पर। पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें