Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में दुकानदार को बुरी तरह मारा–पीटा, पत्नी के साथ किया अभद्र व्यवहार, दुकान पर किया कब्जा, जान से मारने की कोशिश

January 29, 2025

करनाल में दुकानदार को बुरी तरह मारा–पीटा, पत्नी के साथ किया अभद्र व्यवहार, दुकान पर किया कब्जा, जान से मारने की कोशिश

हरियाणा के करनाल में मामूली सी बात पर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान लोगों के बीच हाथापाई और मारपीट भी हुई। इसके अलावा पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ दी शिकायत में बताया है कि आरोपी उसे जान से मारने की कोशिश में था। मौके पर मौजूद युवक ने उसकी जान बचाई।

 

मामला करनाल के संत नगर का है, जहां एक दुकान में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया। पीड़ित हरबिंदर सिंह ने बताया कि वह दुकान में था, ओर बाथरूम जाने के लिए गया था। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसे वह खटकने लगा। कुछ देर बाद अंदर से उसका भतीजा तरणदीप बाहर आया और गाली–गलौज करने लगा।

 

जिसके विरोध में पीड़ित के बेटे ने अपने पिता का समर्थन किया तो युवक उसके साथ भी मार पीट करने लगा। हरबिंदर का बेटा नाबालिग और मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। जिसके बाद आरोपी हरबिंदर को अपने साथ एकांत में ले गया। और मारपीट करने लगा।

 

आरोपी ने हरबिंदर को पास की आर मशीन में ले गया। जहां उसे बुरी तरह से मारा–पिता। आरोपी ने अपने एक दोस्त को वीडियो बनाने और दूसरे को पीड़ित को जान से मारने को कहा। जिसके बाद एक युवक हरबिंदर का गला दवाएं लगा। लेकिन मौके पर पहुंचे एक युवक ने उसे आरोपी के चंगुल से बचाया और पुलिस को सूचित कर दिया।

 

आरोपी लोगों के पहुंचते ही मौके से भाग गए। आरोपियों ने उसका फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित की दुकान पर कब्जा करने उद्देश्य से दुकान के बाहर ताला जड़ दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित की छवि खराब करने के लिए उसका वीडियो वॉट्सएप ग्रुप में अपलोड कर दिया।

 

मामले की शिकायत लेकर पीड़ित की पत्नी कंवलजीत सदर बाजार पुलिस चौकी पहुंची, जिसके बाहर आरोपियों ने उसे घेर कर उसके साथ बदतमीजी की। उसके साथ अपशब्द का प्रयोग किया और उसे डराने–धमकाने की कोशिश करते हुए बहुत सी धमकियां भी दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तालाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें