Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में पंजाबी शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रदेश में पंजाबी शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को पंजाबी के साथ कोई दूसरा विषय भी पढ़ाना होगा। खट्टर ने यह फैसला बुधवार को कुरुक्षेत्र जिला के गांव कराह साहिब में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पंजाबी पीजीटी, एचटैट पास करने वाले प्रार्थियों की बात सुनने के बाद लिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही औपचारिकताएं पूरी करके भर्ती शुरु की जाएगी।

Exit mobile version