Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा ब्लाक समिति Chairman रिश्वत लेते काबू, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

June 15, 2024

सिरसा ब्लाक समिति Chairman रिश्वत लेते काबू, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

सिरसा: 7 लाख 8 हजार के बिल पास करवाने की एवज में 40 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक समिति चेयरमैन कृष्ण कुमार को विजिलेंस टीम ने सिरसा के वायुसेना केंद्र के निकट से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ब्लाक समिति चेयरमैन ने निर्माण कार्यों के बिल पास की एवज में ठेकेदार राजकुमार से 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

इस मामले में ठेकेदार ने विजिलेंस टीम को शिकायत दी। जिसके बाद विजिलेंस ने आरोपी ब्लॉक समिति चेयरमैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि गांव कोटली निवासी ठेकेदार राजकुमार ने विजिलेंस में शिकायत दी थी कि उसने गांव कंवरपुरा में दो गलियां बनाई थी

और अस्पताल की चारदीवारी करवाई थी। पिछले आठ महीनों से बिल पास नहीं हो रहा था। इन विकास कार्यों के बिल पास करवाने की एवज में सिरसा ब्लाक समिति के चेयरमैन ने उससे 40 हजार रुपये कमीशन के रूप में मांगे। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें