Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिट्टू बजरंगी के भाई को जलाने की कोशिश के मामले की जांच के लिए बनायी गयी एसआईटी

December 16, 2023

बिट्टू बजरंगी के भाई को जलाने की कोशिश के मामले की जांच के लिए बनायी गयी एसआईटी

फरीदाबाद: हरियाणा पुलिस ने नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के भाई को जलाने की कथित कोशिश के मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-अपराध शाखा) अमन यादव इस टीम की अगुवाई करेंगे। पुलिस ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत झुलसे महेश के बयान कराए दर्ज कराये गए।

पुलिस के अनुसार ‘गौरक्षा बजरंग फोर्स’ के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के भाई महेश को 13-14 दिसंबर की दरम्यानी रात को जिन्दा जलाने की कोशिश की गई थी। दस-बारह बदमाशों ने बाबा मंडी स्थित चाचा चौक पर उस पर हमला किया था और बाद में पेट्रोल छिडककर उसे आग लगा दी थी। वह झुलसे हालत में ही आधी रात को घर पहुंचा था, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार हालत बिगडने पर महेश को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया । इस बीच, बिट्टू बजंरगी ने कहा कि उसे अंदाजा था कि उसके भाई पर भी हमला हो सकता है और वही हुआ। बिट्टू बजरंगी ने आशंका व्यक्त की कि उस पर भी हमला हो सकता है। बिट्टू बजरंगी को नूंह हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया था, फिलहाल वह जमानत पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें