Site icon Dainik Savera Times

अवैध संबंधों को लेकर बेटे ने मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर की हत्या

सिरसा: जिला में अवैध संबंधों को लेकर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव सिंकदरपुर निवासी एक बेटे ने अपनी ही मां व उसके प्रेमी की चुन्नी से गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान करीब 50 वर्षीय अंगूरी बाई व करीब 52 वर्षीय पड़ोसी लेखचंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार को पिछले कई दिनों से अपनी मां के चरित्र पर शक था कि उसकी मां के पड़ोसी से अवैध संबंध हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के घर की दीवार सांझी है।

राजकुमार की मां अंगूरी बाई व लेखचंद्र का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिस बारे परिजनों को भली भांति पता था। बीते दिवस लेखचंद्र के परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। लेखचंद्र ने इसी का फायदा उठाते हुए फोन कर अंगूरी बाई को रात्रि को अपने घर बुला लिया। इस बात की भनक राजकुमार को लग गई। राजकुमार ने दीवार फांदकर लेखचंद्र के घर में प्रवेश किया और सो रही अपनी मां व उसके आशिक लेखचंद्र की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी।\

ये भी पढ़ें-विदेश में भी Royal Enfield का जलवा, Goan Classic 350 के साथ PM मोदी और नेतन्याहू ने खिंचवाई तस्वीर

Exit mobile version