Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

July 3, 2024

सोनीपत: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में बुधवार सुबह मीट मार्केट में एक युवक का शव पड़ा मिला। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हत्या का मामला है या दुर्घटना का। मृतक की अभी तक पहचान भी नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, गोहाना में बुधवार सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घरों से निकले थे। इसी दौरान बस स्टैंड के सामने मीट मार्केट में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल है। फिलहाल शव के ऊपरी हिस्से पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। सूचना मिलते ही गोहाना सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची:

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। इस बीच कोई भी युवक की पहचान नहीं कर सका। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें