Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत: गत्ते व्यापारी की अज्ञात लोगो ने की बेरहमी से हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

July 2, 2024

सोनीपत: गत्ते व्यापारी की अज्ञात लोगो ने की बेरहमी से हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सोनीपत : जिले के गांव फाजिलपुर के पास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक गत्ते का व्यापार करने वाले व्यापारी की चाकू से गर्दन काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई है। आपको बता दे कि गांव फाजिलपुर के पास से सुबह एक शव पड़ा मिला। जिसके बाद ये सुचना पुलिस को दी गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव के पास खुन से सना चाकू बरामद किया।

शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान राकेश निवासी ज्ञान नगर सोनीपत के रूप में हुईं है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के परिजनों ने बताया कि रात 11 बजे राकेश के पास किसी का फोन आया था और वह घर से चला गया जिसके बाद अब सुबह उसका शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने मौके पर डेड बॉडी के पास चाकू भी खुन से सना हुआ मिला है। फिलाहल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें