Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

व्यक्ति की डंडों से पीट–पीट कर निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

July 21, 2025

व्यक्ति की डंडों से पीट–पीट कर निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

सोनीपत के गोहाना में एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने व्यक्ति को दौड़ा–दौड़ा कर डंडों से पीटा। महिंद्रा की बोलेरा में सवार हो आए 4 से 5 हमलावरों ने व्यक्ति की डंडों से पीट–पीट कर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान मदीना गांव निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। जो देर रात घर के बाहर बैठा था। इसी बीच रात करीब 9 बजे बोलेरा में 4 से 5 हमलावर आए और नरेंद्र को मारने दौड़े। सभी के हाथ में लाठी–डंडे थे। जिसे देख नरेंद्र डर गया और गांव की गलियों में भाग गया।

हमलावर भी नरेंद्र के पीछे दौड़े। जिसे हमलावरों ने गांव की दूसरी गाली में जाकर पकड़ लिया। हमलावरों ने बुरी तरह नरेंद्र को लाठी–डंडों से पीटा। इससे पहले कि उसे बचाने ग्रामीण या परिजन नरेंद्र की चीख–पुकार सुन कर आते। हमलावर उसे बेरहमी से पीट कर फरार हो गए।

परिजन नरेंद्र को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। जहां नरेंद्र लहूलुहान जमीन पर अचेत हालत में पड़ा हुआ था। जिसे ग्रामीण और परिजन लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे। पत्नी प्रीति ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों ने नरेंद्र को प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य आदि जुटाए। मृतक की पत्नी प्रीति की शिकायत के आधार पर बरोदा थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूछताछ में परिजनों ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया हैं। हालांकि संदेह हैं नरेंद्र की हत्या पुरानी रंजिश के तहत की गई है। बरोदा पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें