Site icon Dainik Savera Times

गोहाना में ड्रेन से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

गोहाना (जींद): जींद–गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे पर स्थित गांव महमूदपुर के पास एक ड्रेन में गुरुवार को महिला का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी लाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, मृतका ने जींस और शर्ट पहन रखी थी और उसकी उम्र करीब 27–28 वर्ष बताई जा रही है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके शव को ड्रेन में फेंका गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।

Exit mobile version