Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में प्रदूषण विरोधी बड़ी कार्रवाई, 19 टीमों ने उद्योगों की जांच

November 21, 2025

सोनीपत में प्रदूषण विरोधी बड़ी कार्रवाई, 19 टीमों ने उद्योगों की जांच

सोनीपत। जिले में शुक्रवार सुबह प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई ग्रेप-3 नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों पर की गई। अभियान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित हुआ।

ये भी पढ़ें: करनाल में अवैध कॉलोनियों का धंधा तेज, कॉलोनाइजर दे रहे निर्माण की गारंटी

सुबह 7 बजे सभी अधिकारी और पुलिस बल राई रेस्ट हाउस में एकत्र हुए। यहां कार्रवाई की रणनीति बताई गई और तुरंत टीमें तैयार की गईं। इसके बाद डीसी सुशील सारवान ने दिशा-निर्देश देकर सभी टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

जिले में कुल 19 टीमें उतारी गईं, जिनमें 55 अधिकारी और भारी पुलिस बल शामिल था। इन टीमों ने उन उद्योगों की जांच की जो प्रदूषण फैलाने के आरोपों में चिन्हित थे। जांच के दौरान दस्तावेज, धुआं उत्सर्जन और पर्यावरणीय मानकों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

डीसी सुशील सारवान, डीसीपी नरेंद्र कादियान और चारों एसडीएम पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। जांच के आधार पर संबंधित उद्योगों पर आगे की सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें: सढौरा में युवक पर तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला, कई आरोपी नामजद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें