
यमुनानगर: स्पेशल सेल की टीम ने एक करोड़ रुपए की हैरोइन के मामले में उस आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिसको नशे की खेप देनी थी। आरोपी की पहचान केसर नगर जगाधरी निवासी अंकित के नाम से हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दस दिन के रिमांड पर लिया जायेगा वहीं दो दिन पहले हैरोइन के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिले की स्पेशल सेल की टीम ने सबसे बड़ी खेप पकड़ी है और मामले में तीसरा आरोपी अंकित भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। इंचार्ज अनिल राणा ने बताया कि उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए केसर नगर जगाधरी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक करोड़ रुपए की हैरोइन सप्लाई होनी थी। यह हैरोइन उत्तर प्रदेश से आई थी और इस मामले में दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को एक किलो 103 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में बताया था कि यह हैरोइन अंकित को सप्लाई होनी थी।
इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंकित पर पहले भी दो अवैध हथियार, एक नशा तस्करी व एक स्नेचिंग का केस दर्ज है और वह डेढ माह पहले ही जेल से बाहर आया है। पहले भी वह करीब दो बार बरेली से हैरोइन लेकर आया था। जो हैरोइन पकड़ी है इस मामले में अभी कुछ नगदी डिलीवरी के बाद दी जानी थी और कुछ दी जा चुकी है। अब अंकित को दस दिन के रिमांड पर लिया जायेगा, ताकि इस मामले में अन्य खुल्लासे हो सकें। इस मामले के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Karan Aujla की बढ़ीं मुश्किलें, ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026’ से पहले जारी हुआ नोटिस
मेष: दिन शुभ रहेगा...