Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana के Rohtak में 16 से 18 December तक आयोजित होंगी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता

December 13, 2022

Haryana के Rohtak में 16 से 18 December तक आयोजित होंगी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता

रोहतक, जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि 16 से 18 दिसंबर तक रोहतक में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा खेल प्रतियोगिताओं के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये जा चुके हैं। आजादी का अमृत महोत्सव को देखते हुए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर 18 आयु वर्ग में लडक़े व लड़कियों की टैबल टेनिस, थांग-ता, कुश्ती व कब्बड़ी की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, जिनमें 770 लडक़े एवं 616 लड़कियां भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल स्टेडियम ,आई सी कॉलिज व महृषि दयानंद यूनिवर्सिटी में खेली जाएगी। खिलाड़ियों का खाने का व ठहरने का विशेष प्रबंध किया गया है ।

रोहतक जिले के जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया की हरियाणा ने खेलो इंडिया कार्यक्रम चलाया हुआ है जिसके तहत रोहतक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी । राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में होगा तथा समापन समारोह 18 दिसंबर को दोपहर बाद आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों के ठहरने तथा सभी खेल स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रतियोगिता स्थल पर डॉक्टर व स्टाफ सहित एम्बुलेंस तैनात की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में 1386 खिलाड़ी भाग लेंगे । इनमें 770 लडक़े तथा 616 लड़कियां शामिल है। टैबल टेनिस में 220 लडक़े व लड़कियां, थांग-ता में 88 लडक़े व 88 लड़कियां, कुश्ती में कुल 462 खिलाडिय़ों में से 308 लडक़े एवं 154 लड़कियां तथा कब्बडी में 264 लडक़े व 264 लड़कियां भाग लेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें