Site icon Dainik Savera Times

नेशनल हाईवे हिसार राजगढ़ पर भयानक सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस

भिवानी: एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सड़कदुर्घटना इतनी भयावह थी कि देखने वाले कि रूह कांप जाए। बता दे कि बीती रात हिसार राजगढ़ हाइवे पर नाम पता नामालूम ट्रक चालक तेज रफ्तार व बड़े ही लापरवाह तरीके से ट्रक चला रहा था।जिसका कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पीछा किया।उन्होंने देखा कि ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया और लगभग 3-4 किलोमीटर तक बाइक सवार को घसीटा।इस दुर्घटना में हिसार के गांव मुकलान निवासी प्रवीण पुत्र बलबीर की मौत हो गई।

इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को कब्जे में लेकर भिवानी नागरिक अस्पताल में लाया गया तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी ने पूरा घटना क्रम बताते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक हिसार गांव मुकलान निवासी प्रवीण है जो हिसार सीएमसी अस्पताल में कार्य करता था।कल वह किसी कार्य के लिए सिवानी आया हुआ था और गांव बड़वा के समीप राजगढ़ हाइवे पर आरोपी ट्रक चालक ने प्रवीण को रौंद दिया और उसे 3-4 किलोमीटर तक ट्रक चालक द्वारा घसीटा गया है।इस मामले में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

 

Exit mobile version