Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरम पर गौ तस्करों का आतंक, फिर की ये शर्मनाक कोशिश… जानिए पूरा मामला

November 7, 2023

चरम पर गौ तस्करों का आतंक, फिर की ये शर्मनाक कोशिश… जानिए पूरा मामला

गुरुग्राम: हिंदू धर्म में गाय को गऊ माता का दर्जा दिया गया है, लेकिन क्या हम सच में गऊ माता की रक्षा कर पा रहे हैं। गुरुग्राम से आई ये खबर इसी बात की तसदीक कर रही है। जहां 26 गायों को एक ट्रक में भरकर मेवात ले जाया जा रहा था बजरंग दल के सदस्य को गुप्त सूचना मिली कि KMP हाइवे पर गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। उसके बाद क्या था बजरंग दल के सदस्यों ने गाड़ी को ट्रक के पीछे दौड़ाना शुरु कर दिया। उसके बाद का हुड़दंग आपके सामने है।

साइबर सिटी गुरुग्राम में किसी तरह से गौ रक्षा दल और गो तस्करों के बीच जंग हो रही है। 26 गायों को किसी तरह से मेवात ले जाने की घटना को अंजाम देने की नापाक कोशिश की जा रही है। यहां तक की फायरिंग तक बजरंग दल के सदस्यों पर की गई। सुनिए बजरंग दल के सदस्य अभिषेक का क्या कहना है।इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई और गुरुगाम पुलिस मौके पर पहुंची है। पकड़े गए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। एक तरफ जहां गुरुग्राम पुलिस दम भरती है कि वह देश की सबसे हाईटेक पुलिस में से एक है लेकिन गायों से भरा ट्रक उनके काम की साफ गवाही दे रहा है। कितना डर तस्करों और बदमाशों को पुलिस का है। तो देखना होगा कि आखिर कब तक प्रशासन गौ तस्करों पर लगाम लगाने मे कामयाब हो पाते हैं। या फिर गऊ माता को माता दर्ज सिर्फ धार्मिक संस्थाओं तक ही सीमित रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें