Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री शिरडी साई शरणम धाम का 19वां वार्षिक उत्सव 24 से 31 दिसंबर मनाया जाएगा

December 19, 2024

श्री शिरडी साई शरणम धाम का 19वां वार्षिक उत्सव 24 से 31 दिसंबर मनाया जाएगा

कैथल (प्रदीप हरित) : श्री शिरडी साई शरणम् धाम कैथल का 19वां वार्षिक उत्सव आगामी 24 से 31 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। आज से मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके साई सच्चरित्र का पाठ शुरू किया।

धाम की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नवीन मल्होत्र ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह साई मंदिर में साई बाबा का अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की जाएगी और उस के पश्चात दोपहर 2 बजे से भव्य शोभा यात्र निकाली जाएगी।

इस शोभा यात्र का शुभारंभ जाने माने समाज सेवी हैफेड के चेयरमैन कैलाश भक्त करेंगे। साई बाबा की इस शोभा यात्र में साई बाबा की आकर्षक झांकियों के साथ साथ महाराष्ट्र का बैंड लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। मल्होत्र ने बताया कि 25 से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन जानेमाने कथा वाचक पंडित विकास लेखवार द्वारा बाबा की कथा और भजन कीर्तन किया जाएगा। 31 दिसंबर को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक टोनी राजन साई संध्या में साई बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

उन्होंने बताया कि 24 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन साई मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हर रोज रात को लक्की ड्रॉ निकाले जाएंगे जिस में 31 दिसंबर को दो श्रद्धालुओं को शिरडी आने जाने की हवाई जहाज की टिकटें दी जाएगी। इस के अलावा प्रतिदिन दो लोगों को शिरडी आने जाने की ट्रेन की ऐसी की टिकटें देने के अतिरिक्त अन्य अनेकों ईनाम निकाले जाएँगी।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें