Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

State Vigilance & ACB ने 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग के जेई व बेलदार को किया गिरफ़्तार

July 14, 2026

State Vigilance & ACB ने 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग के जेई व बेलदार को किया गिरफ़्तार

यमुनानगर : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, यमुनानगर के जूनियर इंजीनियर (जेई) सौरभ कुमार और विभाग के बेलदार करमजीत को 45 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एसवी एंड एसीबी थाना पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने दोनों आरोपियों को ट्रैप कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया।

बिलों का भुगतान रोक बनाया रिश्वत का दबाव
शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में ठेकेदार है। उसके सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद विभाग में लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि जेई सौरभ कुमार ने जानबूझकर बिल रोक रखे थे और भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की। जांच में सामने आया कि आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर अपने साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की। रिश्वत लेने के लिए विभाग के बेलदार करमजीत को भेजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें