Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लाइंड मर्डर करने का आरोपी गिरफ्तार, बीड़ी मांगने पर कर दी थी युवक की हत्या

December 21, 2024

ब्लाइंड मर्डर करने का आरोपी गिरफ्तार, बीड़ी मांगने पर कर दी थी युवक की हत्या

कुरुक्षेत्र(जसबीर दुग्गल) : जिला पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला के दिशा निर्देश में काम करते हुए अपराध अण्वेषण शाखा-2 की टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारोपी कुलविन्द्र सिंह उर्फ मंदीप उर्फ शिल्ला पुत्र जसविन्द्र सिंह वासी दबखेडी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 दिसम्बर को पुलिस को दी अपनी शिकायत में रिंकु पुत्र कालू राम वासी शोरगिर बस्ती, इन्द्रा कालोनी जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि वह 15 वर्ष से रेलवे रोड कुरूक्षेत्र रुद्रा सिनेमा के सामने रेहडी लगाता है। 12 दिसम्बर 2024 को वह बाथरूम करने के लिए रेहडी के पीछे खाली प्लाट में गया, तो उसने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके गले व शरीर पर तेजधार व नुकीले हथियार के निशान थे तथा उसके शरीर के आस-पास खून जमीन पर बिखरा हुआ है।

उसने प्लाट के पास काम कर रहे मजदूर को बताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा एफएसएल तथा डॉग स्काड टीम को मौका पर बुला कर जांच की गई। शव का एलएनजेपी हस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाया गया तथा उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर थाना कृष्णा गेट मे हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच अपराध अण्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई। टीम ने हत्या करने के आरोपी कुलविन्द्र सिंह उर्फ मंदीप उर्फ शिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग चाकू व आरोपी का मोबाईल फोन बरामद किया गया। अपराध शाखा -2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि आरोपी की पूछताछ में मामूली झगड़े की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी काफी समय से टिक्का बिल्डिंग रेलवे रोड कुरूक्षेत्र में किराये पर रहता था और सूर्या फूड अमीन रोड कुरूक्षेत्र पर काम करता था। 12 दिसम्बर की रात को उसने काफी शराब पी रखी थी और रेलवे रोड पर सड़क किनारे आग सेंक रहा था। उसी समय एक नेपाली नौजवान शराब के नशे में उसके पास आया और उससे बीड़ी मांगी।

उसने कहा कि उसके पास बीड़ी नहीं है, फिर भी उसने बार बार बीड़ी मांगी। जिसको लेकर दोनों में लड़ाई हो गई। जिससे वह तैश में आ गया और शराब के नशे में उसने नेपाली नौजवान की चाकू से उसकी गर्दन पर वार करके हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें