Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के बल्लभगढ़ से चाचा की हत्या के अभियुक्त को 14 साल बाद किया गया गिरफ्तार

देहरादून: 14 साल पहले हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। अभियुक्त को उत्तराखंड एसटीएफ ने शनिवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया।अभियुक्त 14 साल पहले नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र में अपने चाचा की हत्या करके मौके से फरार हो गया था। उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार प्रकाश पंत ने 10 दिसंबर 2009 को जमीन के बंटवारे को लेकर अपने चाचा दुर्गा दत्त पंत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग शहरों में रहा। उसने 2016 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली एक लड़की से शादी कर ली। हरियाणा के बल्लभगढ़ में उसने वेल्डिंग की दुकान खोल रखी थी। पिछले सात साल से प्रकाश पंत बल्लभगढ़ में रह रहा था। उसने अपना नाम ओमप्रकाश रखा था। उसके 7, 4 और दो वर्ष के तीन बेटे हैं।

Exit mobile version