Site icon Dainik Savera Times

जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी काबू

पूंडरी: एक युवक को जर्मनी भेजने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गांव भाणा निवासी रजत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भाणा निवासी गुरमीत की शिकायत के अनुसार वह विदेश जाना चाहता था। गत जनवरी में उसके पिता की मुलाकात भाणा निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ हुई। सुरेंद्र ने कहा कि मेरा बेटा रजत जर्मनी रहता है, अगर आप अपने बेटे गुरमीत को जर्मनी भेजना चाहते हैं तो मैं अपने बेटे से बात करके उसको भिजवा दूंगा।

कुछ दिन बाद सुरेंद्र अपनी पत्नी प्रवीन के साथ घर पहुंचा और कहा कि रजत से बात हो गई है, वह गुरमीत को जर्मनी का वीजा लगवा देगा। आरोपियों ने वीजा लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपए मांगे। उन्हें पूरे यकीन दिलवाया कि वे 15 लाख रुपए में जर्मनी का वर्क वीजा लगवा देंगे। उन्होंने 13 लाख रुपए व कागजात आरोपियों को दे दिए। 8 अप्रैल को रजत ने जर्मनी का वीजा व दुबई की टिकट उनके घर भिजवा दी। रजत ने दुबई के एक होटल में उसके रुकने का प्रबंध किया हुआ था। इस दौरान आरोपी मोबाइल पर उसके संपर्क में रहा। आरोपियों ने रुपए वापिस देने की बात कही लेकिन फिर टाल-मटोल करने लगे।

उन्होंने धमकी दी कि अगर रुपए वापस मांगे तो गुरमीत को दुबई में ही मरवा देंगे। गुरमीत किसी तरह भारत वापस लौटा। यहां आने पर उन्हें पता चला कि जर्मनी का नकली वर्क वीजा मोबाइल पर भेजा था। इस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

Exit mobile version