
यमुनानगर: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देश पर यमुनानगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 810 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 से 90 लाख रुपये आंकी जा रही है। यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। यह जानकारी डीएसपी रजत गुलिया ने दी।
ये भी पढ़ें: Kullu–Manali में Snowfall की उम्मीद, New Year के बाद 80% Hotel Occupanc
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि नशा तस्करी की सूचना के आधार पर उनकी टीम का गठन किया गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर कर्मबीर, गुरनाम, सुलतान, एएसआई राजिंदर, अमित, विमल और पंकज शामिल थे। टीम ने पुराना रादौर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को काबू किया। कार्रवाई के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत को बुलाया गया।
ये भी पढ़ें: Himachal: 3 दिन शुष्क मौसम, 6 Jan को Western Disturbance सक्रिय, घने कोहरे का Alert
ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 810 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान रजनेश निवासी बरेली गांव, फरीदपुर उतर प्रदेश के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रजनेश यह नशीला पदार्थ उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव दबकोरा निवासी सुफियान को सप्लाई करने जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी सुफियान को भी गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने Maduro की गिरफ्तारी के बाद Venezuela की कमान Delcy Rodríguez को सौंपी
उसे रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रेलवे अंडरपास से काबू किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इतनी भारी मात्र में हेरोइन कहां से लाई गई थी और आगे इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि इस गिरोह के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: दान की जमीन पर बना स्कूल, पोते ने जड़ा तालादेखिए बिहार की यह गजब कहानी
मेष: दिन शुभ रहेगा...