Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बना इंडिकेटर दिए सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक की मौत

February 18, 2023

बना इंडिकेटर दिए सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक की मौत

यमुनानगर: जगाधरी बिलासपुर रोड पर गांव जटेहड़ी के नजदीक सड़क पर बिना इंडिकेटर दिए खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़का सुबह आठ बजे अपनी बाइक पर जगाधरी काम पर गया था। रात को करीब 11 बजे वह बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह जगाधरी बिलासपुर रोड पर गांव जटेहड़ी के
पास पहुंचा तो रास्ते में ट्रक चालक द्वारा अपना ट्रक बिना इंडिकेटर दिए सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। इस दौरान उसके लड़के को अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया। जिस कारण उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। लोगों ने उसके लड़के को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञातट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें