Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में लापता युवक का मिला शव, हफ्ते बाद पेड़ से लटका मिला, परिजनों को हत्या की आशंका, जांच की मांग

June 15, 2025

हिसार में लापता युवक का मिला शव, हफ्ते बाद पेड़ से लटका मिला, परिजनों को हत्या की आशंका, जांच की मांग

हिसार में कई दिनों से लापता युवक का शव रविवार को एक पेड़ से लटका मिल। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने उसे आत्महत्या बताया है,जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जता कर जांच की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

मृतक की पहचान गांव रावलदास खुर्द निवासी 20 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। अंकित 6 जून से लापता था। वह अचानक एक दिन लापता हो गया। पहले तो उसे खोजने के लिए परिजनों ने निजी स्तर पर ही जांच–पड़ताल की। लेकिन बाद में थाने पहुंच कर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस भी युवक को तलाशने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अंकित एक हफ्ते से कोई सुराग नहीं मिला था।

जिसके बाद रविवार को अंकित का शव क्षत–विक्षत हालत में पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों का कहना है कि अंकित की हत्या कर उसे पेड़ से लटकाया गया है। शव कई दिन पुराना हो गया था। शव में कीड़े भी लगे हुए थे।

 

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने परिजनों के बयान दर्ज किया और शव को पेटमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर नारेबाजी कर जांच की मांग की है। परिजनों की मांग है कि, इस मामले की कार्रवाई होनी चाहिए। परिजनों ने नारेबाजी कर शव लेने से इनकार कर दिया है। पुलिसकर्मी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें