नारायणगढ़ : उपमंडल नारायणगढ़ के गांव बकतुआ के एक निजी दुकान पर मुख्यमंत्री उडनदस्ता टीम ने छापामारी करते हुए 387 बोरियां बरामद कर की कार्रवाई। जांच में सामने आया कि सप्लायर 13 सितम्बर को शाहबाद शुगर मिल से 506 बोरियां लेकर निकला था लेकिन मौके से 387 बोरियां मिली, जबकि 119 बोरियां कहा गई। रिपोर्ट बनाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिये जिले की डीएसएफओं को कार्रवाई के लिये भेजा है।
गांव बकतुआ के मुख्य अड्डे पर एक निजी दुकान में बीपीएल कार्डधारकों के लिए भेजी गई सरकारी चीनी की बड़ी खेप मिलने से सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री उडनदस्ता टीम के निरीक्षक राजेश कुमार,उपनि परविन्द्र सिंह,सउपनि जनकराज सहित मुख्यमंत्री उडनदस्ता अम्बाला टीम द्वारा बस स्टॉप गांव बख्तुआ स्थित धूप सिंह वासी गांव बख्तुआ की दुकान में बने चीनी के अवैध गोदाम पर छापेमारी की।
इस मौका पर मुख्यमंत्री उडनदस्ता टीम के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग अम्बाला के परमजीत सिंह निरीक्षक विनय कुमार निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग नारायणगढ मौजूद थे। छापेमारी के दौरान टीम को चीनी के अवैध गोदाम से शाहबाद शूगर मिल निर्मित करीब 387 थैले चीनी के मिले हैं।टीम द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...