Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB की फरीदाबाद टीम ने 50 करोड रू से अधिक सरकारी राशी गबन मामले में फरार आरोपी दीपक कुमार को किया गिरफ्तार

February 18, 2025

ACB की फरीदाबाद टीम ने 50 करोड रू से अधिक सरकारी राशी गबन मामले में फरार आरोपी दीपक कुमार को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: ए.सी.बी. की फरीदाबाद टीम ने आज दिनाक 18.2.2025 को उपरोक्त गबन राशी मामले में फरार आरोपी दीपक कुमार मालिक फर्म दीपक मैन पावर सर्विस निवासी गांव लीखी थाना हसनपुर जिला पलवल को गबन मामले में पुछताछ उपरान्त उसके विरूद्व प्राप्त साक्ष्यो/तथ्यो के आधार पर गिरफतार किया है। जिसको कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी दीपक कुमार ने पूछताछ पर ए.सी.बी को बताया है कि वह मई-2022 से आरोपी राकेश लिपिक कार्यालय बी0डी0पी0ओ0 हसनपुर के पास निजी ड्राईवर की डियुटी कर रहा था। इस दौरान राकेश के साले विवेक कुमार से भी उसकी अच्छी जान-पहचान हो गई थी। आरोपी राकेश ने उसको बताया था कि उसकी पंचायत विभाग, चण्डीगढ में शमशेर सिंह एस0ओ0 से फर्जी बजट भेजने बारे बातचीत हो गई है, जिसके लिए एक फर्म की आवश्यकता है। जिस पर उसने लालच में आकर कागजात तैयार करके फर्म दीपक मैन पावर गांव माहौली जिला पलवल बनाई। इसके उपरान्त बाद आरोपी राकेश ने उसके व फर्म दीपक मैन पावर के नाम से बैंक में खाते भी खुलवाये।

आरोपी दीपक कुमार द्वारा पुछताछ पर यह भी बताया कि आरोपी शमशेर सिंह, एस.ओ. पंचायत विभाग, चण्डीगढ से फर्जी बजट डी.डी.पी.ओ. कार्यालय, पलवल में भेजकर राकेश को बता देता था। इसके उपरान्त राकेश यह बात डी.डी.पी.ओ. कार्यालय, पलवल में लगे अपने साथी कम्पयूटर आपरेटर तेजेन्द्र को बता देता, जिस पर तेजेन्द्र इस फर्जी बजट राशी को ऑनलाईन डी.डी.पी.ओ. हसनपुर के खाता में भेज देता था। जिसके बाद राकेश व उसके साथी अनूप कुमार व गौतम तथा रिश्तेदार विवेक कुमार कार्यालय बी0डी0पी0ओ0 हसनपुर में शाम को 5 बजे बाद उसकी फर्म मैसर्ज दीपक मैन पावर के नाम से फर्जी बिल तैयार करते थे। राकेश ने टैªजरी होडल में भी सतपाल सेवादार व विजेन्द्र टैªजरी अधिकारी से साठ-गाठ कर रखी थी। जिनसे मिलकर सभी फर्जी बिल पास करवाये जाते थे और सारा पैसा फर्म के खाते में आ जाता था।

जब फर्जी बिलों की राशी उसकी फर्म दीपक मैन पावर के खातों में आ जाती थी, तो वह राकेश के कहे अनुसार फर्म के खातों से कभी नगद निकासी करके रूपये राकेश को देता था तथा कभी-कभी राकेश के द्वारा बताये गये अलग-अलग बैंक खातों में राशी ज्तंदेमित कर देता था। राकेश गबन राशी में से आरोपी शमशेर सिंह, एस.ओ. को उसका हिस्सा देने के लिये चण्डीगढ जाता था तो वह राकेश की कार को चलाता था और कार में राकेश के साथ उसका साला विवेक भी जाता था।

इस गबन मामले में ए.सी.बी. की फरीदाबाद टीम पहले ही आरोपी राकेश लिपिक कार्यालय बी0डी0पी0ओ0 हसनपुर जिला पलवल, आरोपी सतपाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय खजाना होडल जिला पलवल, आरोपी शमशेर सेवानिवृत एस0ओ0 कार्यालय निदेशक विकास एंव पंचायत विभाग हरियाणा, आरोपी विजेन्द्र कुमार सहायक-कम-सहायक खजाना अधिकारी खजाना कार्यालय होडल जिला पलवल, आरोपी अनूप कुमार लिपिक कार्यालय बी0डी0पी0ओ0 हसनपुर तथा आरोपी विवेक कुमार, स्टैनो डी.सी. रेट कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसनपुर, जिला पलवल पहले ही गिरफतार कर चुकी है। सभी आरोपी अभी जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें