Site icon Dainik Savera Times

तूफान के साथ लगी आग ने कई गांवों में मचाया तांडव, घरों में घुसी आग से कई मकान जले

पिहोवा: देर शाम को आए तेज तूफान ने क्षेत्र में खूब तबाही मचाई। पेड़ गिरने से रास्ते जाम हो गए। अंबाला रोड पर डीएवी कॉलेज के सामने अचानक सफेदे का बड़ा पेड़ तूफान में सड़क पर आ गिरा। जिससे आसपास की बिजली की तारें टूट गई। पेड़ की चपेट में आने से कई बाइक और गाड़ियां भी क्षक्तिग्रस्त हुई। इसके अलावा गांव दीवाना के खेतों में तूफान के दौरान लगी आग चारों तरफ फैल गई। जो गांव के बाहरी तरफ बने घरों में भी घुस गई। हादसे के दौरान जब आग गांव में तेजी से फैल रही थी तो लोगों ने अपने पशुओं को खोलकर इधर-उधर भगाया।

तब जाकर उनकी जान बच पाई । सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद तहसीलदार विनती अपनी टीम सहित बचाव कार्य के लिए पहुंच गई। डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन ब्रिगेड भी ग्रामीणों की मदद के लिए अपने सामान सहित गांव में पहुंची। आग के दौरान गांव दीवाना में मायाराम का निमार्णाधीन मकान जल गया। उसमें काम चल रहा था। जिसमें लकड़ी के दरवाजे आदि रखे हुए थे। मकान की डाउन सीलिंग पीवीसी सभी सामान जल गया। इसके अलावा मोबाइल टावर भी आग से क्षतिग्रस्त हुआ। उधर, गांव खेड़ी शीशगरां और स्योंसर के सरस्वती वन रेंज जंगल में भी आग लगने की खबर मिली। देर शाम तक नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया था।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

Exit mobile version