Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरात में डांस के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के जीजा ने युवक के पैर में मारी गोली

December 5, 2023

बरात में डांस के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के जीजा ने युवक के पैर में मारी गोली

रेवाड़ी: गुरुग्राम से आई बरात में डांस के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हे के जीजा ने एक शख्स को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया और आरोपी वहां से भाग गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को गुरुग्राम के बिलासपुर गांव से बेरवाल गांव में बरात आई थी।

बरात में दूल्हे का जीजा झज्जर के गांव हसनपुर निवासी देशराज हाथ में पिस्तौल लेकर डीजे के सामने डांस कर रहा था। इसी दौरान गांव बेरवाल निवासी नवल सिंह ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए देशराज से पिस्तौल अंदर रखने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर देशराज नाराज हो गया और उसने नवल सिंह पर गोली चला दी। गोली नवल सिंह के दाहिने पैर की जांघ में लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें