Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा विधानसभा का इस बार का बजट सत्र 27 दिन तक चलने की उम्मीद

February 7, 2026

हरियाणा विधानसभा का इस बार का बजट सत्र 27 दिन तक चलने की उम्मीद

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का इस बार का बजट सत्र 27 दिन चलने की उम्मीद है। आगामी वित्त वर्ष के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री 2 मार्च को बजट पेश कर सकते हैं। वैसे मुख्यमंत्री ने बजट तैयार करने से पहले स्टेक होल्डर्स के साथ अनेक बैठकें कर सुझाव भी लिए हैं। ऑनलाइन सुझाव भी लिए हैं। बजट सत्र की तैयारियों में सरकार जुटी हुई है। विपक्षी दलों कांग्रेस और इनेलो ने भी बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है।

इस बार के सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार हो सकती है। सरकार ने आंकड़ों समेत जहां अपनी 11 साल की उपलब्धियां बताने की रणनीति बनाई है, वहीं दोनों विपक्षी दलों कांग्रेस और इनेलो को उनके कार्यकाल में हुए कार्यो के साथ तुलनात्मक आंकड़ों के साथ जवाब देने की भी रणनीति बनाई है। मगर कांग्रेस के 37 विधायक होने के कारण कांग्रेस विधायकों के पास बोलने का समय काफी होता है। इसलिए इस बार कांग्रेस ने विधायकों को विभागों अनुसार तैयारी करने के लिए को कहा है।

साथ में तथ्यों समेत आंकड़ें रखकर सरकार को घेरने की तैयारी की है। इनेलो ने जहां सरकार को घेरने के लिए आंकड़ों के साथ अपनी बात रखने की रणनीति बनाई है, वहीं कांग्रेस को भी लपेटने की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों को विभागों की पूरी जानकारी रखने, विपक्ष को कड़ा जवाब देने के लिए भी तैयारी करने को कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें