Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर के दुर्गा गार्डन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक पर की रेड

February 2, 2026

यमुनानगर के दुर्गा गार्डन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक पर की रेड

यमुनानगर: पीएनडीटी टीम व ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा दुर्गा गार्डन क्षेत्र में एक क्लीनिक में रेड़ की गई, जहां पर भारी मात्र में एलोपैथिक दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनका कोई वैध लाइसेंस या बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ.विपिन ने बताया कि दुर्गा गार्डन क्षेत्र में पूर्व में एकभ्भ्रूण मिलने की सूचना के बाद से स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी और जांच कर रहा था।

इसी दौरान बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। जांच के लिए भेजे सैंपल : टीम ने मौके से छह दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस पूरे मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से क्लीनिक चलाने और बिना लाइसेंस दवाएं रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें