Site icon Dainik Savera Times

पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर पति पैसे और सोने की बाली छीनकर भागा

जींद: जींद में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हथियार के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया और उसे रुपए तथा सोने की बाली छीनकर भाग गया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के जोगेंद्र नगर की रहने वाली पूनम ने बताया कि उसका अपने पति संदीप के साथ पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है। तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार शाम को सवा चार बजे उसका पति संदीप हाथ में हथियार लेकर घर में घुसा और आते ही बोला कि तूने मेरे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी है, इसलिए तुझे जान से मार दूंगा।

ये बोलते हुए संदीप ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसने बचने की कोशिश की लेकिन हाथ पर गंडास जा लगा। जाते समय संदीप ने उसकी कानों की सोने की बाली और 20 हजार रुपए जबरदस्ती छीन लिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। उसने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पति से जान का खतरा है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

Exit mobile version