Site icon Dainik Savera Times

38वीं हरियाणा स्टेट गर्ल्स तीरंदाजी प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ

तिगांव विधानसभा के अंतर्गत विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में 38वीं हरियाणा स्टेट गर्ल्स तिरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर तिगांव के विधायक राजेश नागर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा प्रदेश से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विधायक राजेश नागर ने खिलाड़ियों के हौसला अफजाई के लिए खुद मैदान में जाकर तिरंदाजी से निशाना लगाया। विधायक राजेश नागर ने हरियाणा प्रदेश के अलग अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ उनके कोचों को भी सम्मानित किया।

विधायक राजेश नागर ने बताया कि केंद्र सरकार हरियाणा सरकार दोनों ही खेलों की ओर बहुत ध्यान दे रही हैं। पूरे भारत में हरियाणा प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर मैडल जीत कर आए खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सम्मानित राशि दी जा रही हैं। साथ ही साथ विधायक ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए बताया कि खेल में हार-जीत दोनों पहलू होते हैं हारने के बाद खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और दुगने जोश के साथ अगली प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।

Exit mobile version