Site icon Dainik Savera Times

बिजली मंत्री की अध्यक्षता में चल रही UHBVN की बैठक हुई खत्म, जल्द ही सुलझा लिया जाएगा मामला

बिजली मंत्री की अध्यक्षता में चल रही UHBVN की बैठक खत्म हुई। बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान सामनेर आया है। उनका कहना है कि 2 से 3 महीने में एक बार मीटिंग की जाती है और यह रिव्यु मीटिंग थी। गर्मी के सीजन में बिजली की किल्लत ना हो इसके लिए मीटिंग की गई गई है। यमुनागनर 210 मेगावाट का यूनिट तकनीकी दिक्कत की वजह से बंद है।

रणजीत सिंह ने आगे कहा कि खेदड़ के 600-600 मेगावाट पावर प्लांट को बंद किया गया है क्योंकि मौजूदा मौसम के मद्देनजर इनकी जरूरत नही है। खेदड़ पावर प्लांट के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर हमारी बातचीत उनसे चल रही है। इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। बिजली विभाग सीएसआर के फण्ड से बिजली निगम 21 जिलो में लाइब्रेरी बनाने जा रहा है। अभय चौटाला और दुष्यन्त चौटाला की जुबानी जंग पर बोले रणजीत सिंह चौटालामैं इसमे कुछ कहना नही चाहता।

Exit mobile version